लखनऊ, नवम्बर 24 -- दहेज प्रताड़ना और पति की गलत हरकतों से परेशान विवाहिता मायके में रहकर उसके सुधरने का इंतजार कर रही थी, उधर उसका पति नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया। पीड़िता ने प्रताड़ना को लेकर पति, जेठ, जेठानी व सास के खिलाफ कृष्णानर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बाराबंकी निवासी पीड़िता के मुताबिक मूलरूप से सीतापुर निवासी उसके पति शिव प्रकाश का परिवार कृष्णानगर इलाके में रहता है। 2010 में शादी के बाद कम दहेज मिलने को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले उससे 1.50 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव डाल रहे थे। पिता कैंसर पीड़ित होने के कारण वह मायके से रुपये नहीं ला पाई तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जेठानी ने करवा चौथ के दिन ही उसके सारे जेवर उतरवा लिए। उसने पति के साथ उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया। कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.