सहारनपुर, जुलाई 24 -- गंगोह संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता काजल की मौत हो गई। मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालियों पर घरेलू हिंसा करके बेटी की बेरहमी से मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर व देवर को नामजद किया है। घटना गंगोह के मौहल्ला टांकान में आज सवेरे घटित हुई। खबर लगते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फेरेंसिक टीम को सूचना देकर बुलवा लिया। लडकी के मायके वालों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतका काजल के पिता संजय निवासी गांव नस्तरपुर थाना कोतवाली देहात द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने बेटी काजल की शादी लगभग 11 वर्ष पूर्व पंकज पुत्र पहलसिंह निवासी से काफी दान दहेज देकर की थी। जिससे उसको तीन बच्चे लवकुश 10 वर्ष, लविश 7 वर्ष और लक्षु डेेढ वर्ष पैदा हुए। आरोप है कि पत्नी द्वार...