विवाहिता प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
कोडरमा, जून 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र से शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता महिला से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद में ग्रामीणों ने युवक और महिला को जयनगर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के हाड़ाही गांव निवासी रोहित पासवान बताया जा रहा है, जबकि महिला की पहचान गूंजा देवी के रूप में हुई है। महिला विवाहित है तथा उसका एक बच्चा भी है। वहीं युवक अविवाहित बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले करीब छ माह से प्रेम संबंध था। शुक्रवार की देर रात युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाना ले गई। मामले को लेकर था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.