पीलीभीत, जुलाई 7 -- बीसलपुर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकालने और दूसरी शादी करने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमृता खास निवासी वैष्णवी देवी पत्नी सुनील कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी शादी 8 जुलाई 2021 को मोहल्ला त्रिलोकी बिहार इज्जतनगर बरेली के सुनील कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि करीब दस माह पूर्व सुनील कुमार ने पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या करने का प्रयास किया। वह किसी प्रकार जान बचाने में सफल रही। सुनील कुमार ने न्यायालय से विधिक रूप से तलाक लिये बिना ही दूसरी महिला से विवाह कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सुनील कुमार के अलावा रामप्रसाद, अजय, राखी, बीनू व छः अन्य...