पीलीभीत, मई 30 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सहगवां नगरिया निवासी पिंकी ने एसपी के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराईं। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह सात मई 2019 को अजय शर्मा निवासी ग्राम रूपपुर कमालू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति अजय शर्मा,रेनू देवी,जेठ मनोज,जिठानी विमला देवी,नंदोई जमुना प्रसाद निवासी ग्राम मीरापुर थाना सुनगढ़ी,राजेंद्र निवासी ग्राम दहगला,नंद प्रीति,सुमन ने दहेज की मांग करना शुरू कर दी। 26 मई को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको जान से मारने की नीयत से मारपीट करते हुए पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने आकर उसको बचाया। आरोपियों ने उसको ससुराल से निकालकर दूसरी शादी करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...