विवाहिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने में छह पर केस
वाराणसी, मई 28 -- जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। राजातालाब क्षेत्र के एक गांव में अपहरण कर विवाहिता पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में दो भाइयों पर नामजद केस दर्ज किया गया। मामले में चार अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा हुआ। आरोपियों पर पीड़िता के घर पर धावा बोल फायरिंग, मारपीट और लूटपाट करने का आरोप है। उन्होंने उसे सिर धड़ से अलग करने की धमकी दी। पीड़िता के भाई ने तहरीर में आरोप लगाया कि शाहंशाहपुर गांव निवासी इजराइल उसकी बहन को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। विरोध करने पर 25 मई की रात वह अपने भाई इसरार अहमद और चार अन्य लोगों के साथ उसके घर पर धमक पड़े। उनके हाथ में पिस्टल, तलवार और लाठी-डंडे थे। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। वे उसके घर में घुस गए। उन्होंने परिजनों के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये नगद, की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.