शामली, मार्च 8 -- कैराना क्षेत्र के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला निवासी एक विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा जान से मारने की नियत से कमरे में बंद कर मारपीट की गई। मारपीट में विवाहिता के एक हाथ की हडडी पूरी तरह से टूट गई। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके एक हाथ का ऑपरेशन हुआ। क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील थाना कांधला निवासी रिजवान पुत्र सलीम ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बहन गुलफसा का विवाह मई 2023 में कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला निवासी जमशेद पुत्र समशेर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति जमशेद, सास बलकीसा, ससुर समशेर और देवर सादाब व सावेज उसकी बहन के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगे। गत 28 फरवरी की रात करीब 10ः30 बजे आरोपियों ने गुलफसा के साथ गाली-गलौज करते...