बाराबंकी, अप्रैल 26 -- मसौली (बाराबंकी), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलपुरा गांव में शनिवार की देर रात 32 वर्षीया विवाहिता अंजली यादव ने अपने मकान की छत पर टीन शेड में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रविवार की सुबह पति पंकज यादव की नजर जब छत पर पड़ी तो अपनी पत्नी को इस अवस्था में देख वे दहल उठे। उनकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने तत्काल मसौली पुलिस को सूचित किया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.