पाकुड़, अगस्त 3 -- मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में पाकुड़िया थाना के गोविंदपुर गांव निवासिनी अल्बिना मुर्मू के द्वारा दायर शिकायत वाद संख्या 93/2026 पर न्यायालय के निर्देश के अनुसार महेशपुर थाने में विवाहिता के पति, ससुर व सास के खिलाफ एकमत होकर मारपीट कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में थाना कांड संख्या 128/2026, दिनांक 02/08/2026, बीएनएस की धारा 69/81/85/3 (5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत वादिनी ने अपने पति कैलाश हांसदा, ससुर स्टेर हांसदा, सास सुहागिनी मुर्मू सभी ग्राम पथरिया, थाना महेशपुर के खिलाफ एकमत होकर मारपीट कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...