हरदोई, जून 3 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। ग्राम लोनार निवासी सन्ध्या ने अपने पति संतोष सहित सात लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट, प्रताड़ना और जेवर-नगदी छीनने का आरोप लगाया है। बताया, 2020 में विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष सोने की चेन और भैंस की मांग कर रहा था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे कई बार प्रताड़ित किया गया और करीब तीन साल पहले घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 27 मई को ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर जेवर, मोबाइल, 10 हजार रुपये और दस्तावेज छीन लिए। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...