जौनपुर, जुलाई 24 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान। संवाद। गर्भवती विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारने पीटने का आरोप लगाया है।कोतवाली क्षेत्र के सरांवा गाँव निवासी सीमा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह चार वर्ष पूर्व सुधाकर राव के साथ हुआ था। उसके पास तीन वर्ष की लड़की तथा दस माह का एक लड़का है। वह छह माह की गर्भवती है। 22 जुलाई को पति सुधाकर, ससुर महेंद्र, ननद शशिकला, देवर प्रभाकर एक मत होकर मायके से पांच लाख नकद और एक सोने की चेन लाने को कहकर घर से मायके भेजने लगे। जब उन्हें समझने का प्रयास किया तो पिटाई करने लगे। पिटाई से उसकी आँख में गंभीर चोट लग गई और कान से खून निकलने लगा। उसके बाद घर से नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। चिल्लाने की वजह से घर के बाहर भीड़ इकठ्ठा हो गई। जिसके बाद मैं कोतवाली पहुंचकर घटना क...