काशीपुर, मई 7 -- दीप पाठक, काशीपुर। एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेमपुर इस्माइल निवासी गुरमीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 6 फरवरी 2024 को रामपुर जिले के भगवंतनगर निवासी प्रीतपाल सिंह से हुआ था। आरोप है कि शादी के छह माह बाद पति प्रीतपाल सिंह, सास बलविंदर कौर, ससुर हरवंश सिंह, जेठ जसवंत सिंह और जेठानी बबली दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, मारपीट व छेड़छाड़ में सात पर मुकदमा उत्पीड़न से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.