विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया तांत्रिक गतिविधियों में शामिल करने का आरोप
नोएडा, अगस्त 15 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर 49 थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पति की तांत्रिक गतिविधियों का जिक्र कर आरोप लगाया कि पति उसे भी इसमें जबरन शामिल करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। मूलरूप से लखनऊ निवासी महिला ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत दी कि उसका विवाह मार्च 2025 में जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से तय हुआ था। नोएडा में 22 नवंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी हुई। आरोप है कि शादी के बाद सेक्टर-50 में रहने वाले पति अंकित श्रीवास्तव और उसके परिवार ने उसके मायके और परिवार के बारे में अपमानजनक बातें करनी शुरू कर दीं। पति ने अपनी नौकरी और आर्थिक स्थिति को लेकर भी गलत जानकारी दी। विवाह के कुछ समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.