लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र के फरदहिया गांव की एक विवाहिता ने अपने सास-ससुर, जेठ और देवर पर जान से मारने के लिए जबरन डिटर्जेंट पाउडर पिला देने का आरोप लगाया। उसने दहेज की खातिर यह करने की बात कही। अपने पति के सीधे होने के कारण उसने मां-बाप की बात मान लेने वाला बताया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार रात सिंगाही थाने पहुंचे थाना व गांव पढ़ुआ निवासी मिश्रीलाल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पहले अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी सिंगाही थाने के फरदहिया गांव के देशराज के साथ की थी। गुरुवार रात करीब आठ बजे बेटी ने फोन करके उनको बताया कि उसके सास-ससुर और जेठ आदि उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। फोन कटने के बाद उसने ससुराल पक्ष के लोगों को फोन मिलाया तो सबके मोबाइल बंद मिले। इससे उसे चिंता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.