मथुरा, अप्रैल 13 -- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। कोसीकलां निवासी विष्णु कुमार ने अपनी पुत्री लवली बंसल की शादी चार साल पूर्व कामा राजस्थान निवासी कुशल बंसल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि करीब दो साल पहले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता को गर्भावस्था में घर से निकाल दिया था। बाद में गणमान्य लोगों द्वारा दोनों पक्षों में राजीनामा करा दिया और विवाहिता को ससुरालीजन दोबारा घर ले गये। 8 नवंबर को ससुरालियों ने विवाहिता का गला दबा कर मारने का प्रयास किया था। विवाहिता ने पति कुशल बंसल समेत सात ससुरालियों के खिलाफ थाना कोसीकलां में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.