सोनभद्र, मई 12 -- बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार निवासी एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर लाठी-डंडे से पीटने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बीजपुर कस्बा निवासी उर्मिला गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि घटना 10 मई रात करीब 8 बजे की है। उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने एक राय होकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लात-घूसों सहित लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सूरज गुप्ता, जेठ चन्दन गुप्ता, ननद सोनी, सास कलावती के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि वह दोबारा कस्बे में दिखाई दी तो उसे जान से मारकर फेंक देंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.