सोनभद्र, मई 12 -- बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार निवासी एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर लाठी-डंडे से पीटने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। ​बीजपुर कस्बा निवासी उर्मिला गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि घटना 10 मई रात करीब 8 बजे की है। उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने एक राय होकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लात-घूसों सहित लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। ​​पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ​पति सूरज गुप्ता, जेठ ​चन्दन गुप्ता,​ ननद सोनी,​ सास कलावती के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया है।​ शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि वह दोबारा कस्बे में दिखाई दी तो उसे जान से मारकर फेंक देंगे...