गौरीगंज, जुलाई 8 -- मुसाफिरखाना। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मुस्कान निवासी ग्राम भवानीपुर थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह 27 अप्रैल 2021 को हिंदू रीति-रिवाज से राहुल निवासी ग्राम नारा अढ़नपुर, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद से ही पति राहुल, सास इन्द्रमती तथा देवर रवि और शिवा कम दहेज लाने की बात कहकर उसका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने लगे। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने लगाया दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप पीड़िता का आरोप है कि उसने सामाजिक मर्यादा के कारण लंबे समय तक प्रताड़ना सहन की, लेकिन फरवरी 2026 ...