मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपट्टी मोहल्ले में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने खुद को आग लगा लिया। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया। घरवालों ने झुलसे दंपति को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। नगर के घुरहूपट्टी निवासी 25 वर्षीय आनंद की पत्नी 21 वर्षीय मंजू घर पर थी। विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को आग लगा लिया। विवाहिता को आग से घिरा देख परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया, तब तक विवाहिता झुलस गई। पत्नी को बचाने में पति आनंद भी झुलस गया। परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में झुलसे दंपति को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उपचार के बाद दोनों की हालत स्थिर बताया है। विवाहिता ने किस कारण ऐसा कदम उठाया? ...