विवाहिता ने रिश्तेदार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
लखीमपुरखीरी, जून 17 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी विवाहिता ने अपने रिश्तेदार युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान 12 जून को उसकी जेठानी का भाई घर आया। आरोप है कि युवक उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.