गोंडा, दिसम्बर 17 -- धानेपुर, संवाददाता। धानेपुर इलाके की रहने वाली विवाहित युवती को फोन कर मिलने के लिए परेशान करने वाले युवक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली समुदाय विशेष की महिला के मुताबिक उसने गौरी पुरवा गांव के शिवम नामक युवक से करीब पांच महीने तक बात की, उसके बाद छोड़ दिया। युवती का आरोप है इसके शिवम उसे मिलने के लिए फोन करके परेशान करने लगा। ऐसा न करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी । प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी शिवम निवासी गौरी पुरवा त्रिलोकपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.