रांची, जुलाई 5 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शांति नगर, चटकपुर निवासी अनीशा कुमारी ने अपने सास, ससुर और देवर पर लगातार मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए शनिवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनीशा ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2023 को ईश्वर पंडित से हुई थी। शादी के तीन महीने बाद से ही सास उर्मिला देवी, ससुर डमरचंद पंडित और देवर दीपक पंडित मारपीट करने लगे। उनका आरोप है कि शादी में मिले रुपये और गहने सास ने देवर को दे दिए।

शिकायत और समझौता वर्ष 2023 में बेटी के जन्म के बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि देवर कई बार उसके साथ छेड़खानी कर चुका है और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।

पुलिस कार्यवाही अनीशा ने बताया कि इस मामले में पहले भी रातू थाना और रांची महिला थ...