विवाहिता ने मायके पक्ष के लोगों पर दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा
मुरादाबाद, मई 27 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक काजी की रहने वाली विवाहिता ने मायके पक्ष के लोगों के विरुद्ध मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक काजी निवासी राखी पत्नी विराज सागर उर्फ दीपू ने मुकदमा दर्ज कराया कि 24 मई को उसके बच्चे दरवाजे पर खेलते हुए मायके के दरवाजे पर चले गए, जब वह अपने बच्चों को लेने दरवाजे पर पहुंची तो उसके पिता किशनपाल के अलावा भाई अवधेश, व उनकी पत्नी बबली के अलावा भाई अमरीश ने उनकी सास व ननद के साथ मारपीट की। इस बीच सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के बाद पुलिस ने पिता,भाई व भाभी पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.