बांदा, मार्च 23 -- बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। नरैनी कोतवाली के ग्राम पंचायत नोहाई के बनियाताला निवासी 22 वर्षीय रोशनी ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता मूरत राजपूत और भाई देवराज ने बताया है कि रोशनी के पति बाहर रहते हैं, रोशनी घर में रहती थी। जिसके चलते उनकी जेठ जेठानी झगड़ते थे। इसी कारण उसकी हत्या कर फांसी लटका दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.