विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
कन्नौज, सितम्बर 5 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरछज्जापुर गांव में शुक्रवार सुबह एक 19 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बरछज्जापुर निवासी रसीम पुत्र कसीम का विवाह इसी वर्ष पांच जनवरी को 19 वर्षीय शेरबानो पुत्री मो इस्तियाक निवासी चंदुआहार फकीरे पुरवा के साथ हुआ था। शुक्रवार सुबह शेरबानो ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसका शव छत से लगे पंखे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर शेरबानो के पिता मोहम्मद इश्तियाक परिजनों के साथ उसकी ससुराल पहुंचे। उन्होंने ससुराल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.