कन्नौज, जून 25 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तुलापुरवा में गुरूवार की दोपहर संदिग्ध हालातों में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। क्षेत्र के गांव तुलापुरवा निवासी 30 वर्षीय सुमन पत्नी प्रवीण ने गुरूवार की दोपहर संदिग्ध हालातों में खुद को कमरे में बन्द कर लिया और आत्महत्या की मंशा से फांसी पर झूल गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने सुमन को तत्काल नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रिफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...