साहिबगंज, फरवरी 27 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा पचगढ़ में बुधवार की देररात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका छोटा पचगढ़ के रहने वाला नटवर मुंडा की पत्नी लैली देवी(43) थी। पति नटवर मुंडा ने बताया कि बीते बुधवार की शाम छह बजे वे राजमिस्त्री का काम कर घर लौटा। पत्नी की तबियत खराब रहने पर वे शाम को खुद खाना बनाया। इसके बाद किसी का कॉल आने के बाद वह बाहर चला गया। उधर से जब वापस घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी घर की छत के पंखे में साड़ी के फंदे से लटकी है। हालांकि तबतक उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इधर, पति का कहना है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.