कानपुर, जनवरी 19 -- पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी होने अर्ध बेहोशी हालत में सीएचसी लाने पर उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया गया। सुजगवां गांव के अमित कुमार की बत्तीस साल की पत्नी शिवकुमारी ने रविवार देर रात को घर के बाहर दुकान के अंदर रस्सी सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से विवाहिता को अर्धबेहोशी हालत में सीएचसी लाया गया, जहां पर ड्यूटी में तैनात डा. राजवीर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होते न देख मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.