जौनपुर, सितम्बर 5 -- जफराबाद, (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र जलालपुर के बन्दीपुर गांव में 28 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार की रात को घर से दूर जाकर फाँसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बतायी जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऊक्त गांव निवासी करन राजभर पुत्र बचानू राजभर बंगलोर में किसी फैक्टरी में काम करता था।पांच वर्ष पहले उसने असम प्रदेश की तुलसी से बंगलोर में शादी कर लिया था।लडक़ी के मायके का कोई नही था।कुछ दिन पूर्व करन पत्नी को लिवाकर बंगलौर से घर आया था।तुलसी की मानसिक विक्षिप्त बतायी जा रही है।शुक्रवार की शाम को करन राजभर किसी परिचित के बीमार होने की सूचना पर उन्हें देखने शहर में स्थित एक नर्सिंग होम में चला गया था।वह देर रात को जब घर आया तो तुलसी घर...