उरई, अगस्त 1 -- कुसमिलिया। संवाददाता डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरी में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।ग्राम ऐरी निवासी पूजा पाल 26 वर्ष पत्नी संजय कुमार के परिजनों के अनुसार सुबह जब घर वाले उठे तो पूजा का शव कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। उसे नीचे उतारकर स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पूजा की शादी करीब तीन वर्ष पहले संजय कुमार से हुई थी। दंपति का एक छोटा बेटा भी है। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की...