गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी क्षेत्र के लालकुआं स्थित मानसरोवर पार्क में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार रात हुई घटना की जानकारी अस्पताल के मीमो के माध्यम से पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें विवाहिता ने तनाव और उत्पीड़न का जिक्र किया है। मृतका की मां ने पति, सास, ससुर और ननद पर अतिरिक्त दहेज की मांग और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मृतका की पहचान प्राची तायल (22) पत्नी हार्दिक गोयल के रूप में हुई है। मुजफ्फरनगर के कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी अंजू तायल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी प्राची की शादी 23 नवंबर 2025 को नई मंडी मुजफ्फरनगर निवासी हार्दिक गोयल के साथ हुई थी। शादी के बाद प्राची अपने पति के साथ ...