विवाहिता ने फंदा लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
हाथरस, जुलाई 15 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गली में मंगलवार को विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। वह उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। परिवार के कुछ सदस्य घर के कामकाज को लेकर विवाहिता को ताना मारते थे। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गली निवासी महिला की शादी करीब तीन माह पहले हुई थी। कुछ दिन पहले ही उसके ससुर का निधन हो हुआ था। अभी उनकी त्रयोदशी का कार्यक्रम भी नहीं हुआ है। परिवार के लोग घर के कामकाज और खाना बनाने को लेकर महिला को परेशान करते थे। मंगलवार को महिला ने बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। परिजन उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। अस्पताल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.