विवाहिता ने पेड़ में दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
सोनभद्र, अगस्त 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र के भवानी कटरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की सुबह एक विवाहित ने घर से 200 मीटर दूर जंगल में पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। चोपन थाना क्षेत्र के भवानी कटरिया गांव निवासी 19 वर्षीय सहोदरी पत्नी सुदर्शन बियार रविवार को अपने मायके से अपने पति के साथ ससुराल ग्राम मेंदारदह थाना अनपरा जा रही थी। इसी दौरान वह अपने पति को बिना बताए रास्ते से पुन: अपने मायके ग्राम भवानी कटरिया वापस आ गई। मायके पहुंचकर खाना खाने के बाद रात में सो गई। सोमवार की सुबह घर के पीछे लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में आम के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.