कानपुर, फरवरी 14 -- कल्याणपुर। केशवपुरम निवासी महिला के मुताबिक, अप्रैल 2025 में उसकी शादी हमीरपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि युवक नपुंसकता का शिकार था। इस पर ससुर का बड़ा भाई महिला पर बुरी नजर रखने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालीजन पांच लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं 26 अक्टूबर को ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.