विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज, जून 15 -- सिविल लाइंस निवासी विवाहिता आयुषि वर्मा ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, उसका विवाह 2024 में सिविल लाइंस निवासी शशांक अग्रवाल से हुआ है। पति, सास, चाचा ससुर और ननदें उससे दहेज में कार और व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये की मांग करते थे। प्रताड़ना और मारपीट के कारण उसका गर्भपात हो गया। ससुरालियों ने गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया। विवाहिता का आरोप है कि 29 मार्च को उससे मारपीट की गई और उसके एक वर्ष के बेटे को जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उसे चोटें आईं। इस घटना के बाद वह मायके चली गई और बेटे का इलाज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.