रामपुर, मई 24 -- पटवाई। दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केमरी थाना क्षेत्र के फैजनगर निवासी रीना ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसकी शादी लालपुर पट्टी कुंदन निवासी मोहित पुत्र महेंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति मोहित, ससुर महेंद्र, दूसरे ससुर सुरेश, चचेरा ससुर सियाराम, चचेरे ससुर नेपाल एवं सास मुत्री देवी द्वारा दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। आरोप लगाया कि उसकी नाम में दो बीघा जमीन है,जिसके लालच में ससुराल वाले उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर आरोपी पति मोहित शराब पीकर बुरी तरह पीटता था। आरोप लगाया कि रीना को कमरे में बंद रखा गया। आठ मई को ससुराल वालों ने हाथ-पैर बांध दिए और बुरी तरह मारा। किसी तरह वह बचकर बाहर आई तब आरोपियों ने उसकी झूठी स...