विवाहिता ने पति समेत आठ पर दर्ज कराया मुकदमा
गोरखपुर, मई 18 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। चिल्लूपार निवासी रजिया खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। विरोध करने पर पति मारपीट करता था। महिला ने सास, ससुर और ननदों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं रिश्तेदार अब्दुल रहीम पर अश्लील हरकत और जबरन संबंध बनाने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.