विवाहिता ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
अमरोहा, जून 13 -- जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुर माफी निवासी विवाहिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पीड़िता सादिया की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को उसके पति मोहम्मद आजम समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता ने पति व अन्य आरोपियों पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति मोहम्मद आजम को गिरफ्तार कर चालान के बाद न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म और सेक्स रैकेट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पति सहित ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.