कौशाम्बी, जनवरी 22 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कमासिन गांव की आरती पाल पुत्री राम शरन ने बताया कि उसकी शादी प्रयागराज जनपद के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शेरपुर घोसी गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति प्रताड़ित करने लगा। इस पर सैनी थाने में दहेज प्रथा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पीड़िता की मानें तो 16 जनवरी को वह मुकदमे की पैरवी के लिए मंझनपुर गई थी। लौटते समय रास्ते में कुछ लोगों ने आरोपी के इशारे पर गाली-गलौज किया। 19 जनवरी को परिवाद न्यायालय में पैरवी के लिए गई थी। तब गिरसा चौराहे के पास अभद्रता की गई। पीड़िता का कहना है कि इसकी शिकायत पर कोखराज पुलिस ने उसके भाई संदीप के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.