भदोही, मई 13 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न, धमकी और बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति का व्यवहार बदल गया। महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी से 22 वर्षीय बेटी है,जो बचपन से ननिहाल में रहती थी और कभी-कभी उसके पास आती-जाती थी। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तलाक, छह पर केस दर्ज आरोप है कि पति बेटी पर गलत नजर रखता था तथा उसके साथ जबरदस्ती करने का कई बार प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मार...