हरिद्वार, जून 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर में एक विवाहिता ने पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसे घर से बेदखल करने की साजिश रची गई और इसी मकसद से उसके 17 वर्षीय बेटे को भी उसके खिलाफ भड़काया गया। विरोध करने पर महिला से मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में आर्यनगर, ज्वालापुर निवासी उजाला त्यागी ने पति अमित त्यागी, सास शिरोमी, जेठ अजय त्यागी, जेठानी रमन त्यागी और अन्य परिजनों पर मानसिक, आर्थिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उन्हें खर्च के लिए पैसे नहीं दिए जाते, घर छोड़ने का दबाव बनाया जाता है और कई बार पानी की आपूर्ति तक बंद कर दी गई। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा आरोप है कि जेठ अजय त्यागी...