अमरोहा, मई 21 -- कस्बा जोया के मोहल्ला इकबाल नगर निवासी विवाहिता ने अपने पति और रिश्ते की जिठानी पर गाली-गलौज, मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरसवा दोराहा निवासी स्व.इकरार अहमद की बेटी शाहिन का निकाह 26 फरवरी 2026 को जोया निवासी शफीक अहमद के पुत्र आफताब के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का कहना है कि पति आफताब और उसकी तहेरी जिठानी रेशमा आए दिन गाली-गलौज करते थे। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने पति और जेठानी पर उत्पीड़न का आरोप लगा दर्ज कराई रिपोर्ट विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। आरोप है कि हाल ही में जिठानी को किसी बात पर टोका गया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ अभद्रता और मारप...