विवाहिता ने ननदों पर संपत्ति बेचने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
शामली, जून 4 -- थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव मन्टी हसनपुर निवासी एक विवाहिता ने अपनी ननदों पर मारपीट, संपत्ति बेचने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को डीएम आलोक यादव को दिए गए प्रार्थना पत्र में साक्षी पत्नी दीपक ने बताया कि उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। उसके पति और ससुर वर्तमान में जेल में हैं तथा करीब 25 दिन पूर्व उसकी सास का निधन हो गया था। आरोप है कि सास की मृत्यु के बाद उसकी बड़ी और छोटी ननद ने उसके साथ मारपीट की तथा गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया और उसे घर से बाहर निकाल दिया।विवाहिता यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा का आरोप है कि उसकी ननदों ने घर में रखा लगभग 25 कुंतल अनाज और पांच कुंतल सरसों बेच दी है। साथ ही अब वे उसकी भैंस और खेत में खड़े लाखों रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.