मुरादाबाद, जुलाई 23 -- नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी शादी 4 साल पहले अमरोहा जिले के बड़ा हसनपुर मोहल्ला मुबारकपुर कनाडा रोड निवासी नाजिम पुत्र अलाउद्दीन के साथ हुई थी, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों का दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू हो गया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए पति नाजिम, ससुर अलाउद्दीन, सास जाफरी, देवर नदीम, नंदोई शाहरुख, नंद शाइस्ता, नाजुक व साजिया, आसमा उसे नशा सुंघा कर जबरन उसे गलत काम कराने लगे, जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि 27 जून को ननदोई शाहरुख, देवर नदीम रात लगभग 2:30 बजे उसके कमरे में घुस गए और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद पुल...