सोनभद्र, मार्च 19 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरबुढवा गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे धरन में फांसी लगाकर जान दे दी। पति का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी और रांची से उसका इलाज भी चल रहा था। बभनी थाना क्षेत्र के अहिरबुढवा गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमिला देवी पत्नी जदुनाथ निवासी अपने बच्चों के साथ खाना खाकर सो रही थी। सुबह जब बच्चे सो कर उठे तो देखा की मां धरने में दुपट्टे के सहारे लटक रही है। यह देख वे चीखना शुरू कर दिया। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गये। घटना की सूचना मृतका के पति को भी दिया गया। पति अमवार कनहर परियोजना में काम करता है। वह बुधवार को भी काम पर गया था। सूचना मिलते ही पति मौके पर पहुंच गया। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.