फतेहपुर, जून 9 -- बहुआ, संवाददाता। ससुरालियों से प्रताड़ित होकर एक महिला ने मंगलवार को फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायकेपक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी है।ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी रमाशंकर की 23 वर्षीय पत्नी शिवदेवी उर्फ पुत्तू देवी ने मंगलवार को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से मृतका की डेढ़ वर्षीय बेटी प्रिया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर मुत्तौर गांव से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतका ने छह साल पहले रमाशंकर के साथ प्रेम विवाह किया था और वह ससुराल में ही रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही ललौली प्रभारी निरीक्षक प्रमो...