गाज़ियाबाद, सितम्बर 16 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नासिरपुर निवासी रीतू ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति ने शादी के बाद उसे छोड़ दिया और दूसरी शादी करने की बात कहकर धमकाया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शिकायत पर पति, सास, जेठ-जेठानी और दादी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...