बिजनौर, मार्च 20 -- बढ़ापुर। थाना कोतवाली देहात के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, अश्लील हरकत करने व पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति, देवर व नंदोई के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना कोतवाली देहात के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बढ़ापुर थाने में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार दो वर्ष पहले बढ़ापुर निवासी युवक से हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है और अकेले में अश्लील हरकत करता है। साथ ही नंदोई पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पीड़िता से शिकायत पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.