कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर, संवाददाता। बेकनगंज निवासी मुफीदा बानो ने अपने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न और पति पर तीन तलाक का आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। जिनके आदेश पर बेकनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के अनुसार नाजिरबाग गोरा कब्रिस्तान निवासी शानू उर्फ मुकीम से उनका निकाह हुआ था। उनके चार बच्चे हैं। आरोप है कि पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करते हैं। बीती 28 अप्रैल को पति ने बेरहमी से पीटा और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। घटना के बाद उन्होंने मामले की शिकायत बेकनगंज पुलिस से की। जिसके बाद आरोपितों ने उनके मायके पहुंचकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.