बाराबंकी, जून 20 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर निवासी एक विवाहिता ने पति समेत सात ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न तथा मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम राघौपुर निवासी प्रियांशी पाठक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका विवाह 25 नवंबर 2025 को लखनऊ स्थित गुडम्बा निवासी संदीप कुमार मिश्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था लेकिन इसके बावजूद पति संदीप कुमार मिश्र, ससुर प्रदीप कुमार मिश्र, देवर राघव (लल्लू) मिश्र, जेठ शिवशंकर मिश्र, जेठानी शिल्पी पत्नी शिवशंकर मिश्र, ननद शिवानी तथा ननद सीमा पत्नी राजकिशोर मिश्र लगातार कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करते रहते थे। पीड़िता का आ...